युद्ध छिड़ा तो तहस-नहस हो जाएगा यूक्रेन:ब्रिटेन की चेतावनी- द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी तबाही होगी, वहां सिर्फ बंजर जमीन ही शेष रहेगी
युद्ध
युद्ध
जॉनसन ने कहा- यूक्रेन के लोगों को अपने देश की रक्षा करने का नैतिक और कानूनी अधिकार है। मेरा मानना है कि यूक्रेनी एकजुट होकर किसी भी युद्ध का विरोध करेंगे। हालांकि, इस तबाही से किसी का लाभ नहीं होगा। रूस एक ऐसे देश को नष्ट कर देगा जिसे स्लावों (स्लाव एक मानव जाति है) ने मिलकर बनाया है। ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस यूक्रेन का दौरा करेंगी ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने मंगलवार को संसद में कहा- सरकार इस बात को मानती है कि यूक्रेनी सेना को हथियार और प्रशिक्षण की आवश्यकता है । एकता दिखाने के लिए अगले सप्ताह यूक्रेन का दौरा भी करेंगी। कुछ समय पहले इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन पर हमले की स्थिति में गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। जॉनसन का ये बयान रूसी सेना द्वारा फरवरी में आयरलैंड के समुद्री तट से 150 मील दूर समुद्री सैन्य अभ्यास करने के ऐलान के बाद आया है। इंग्लैंड ने हाल के सप्ताहों में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को लेकर कई बयान दिए हैं। जियो राजनितिक विशेषज्ञो का मानना है कि यूरोपियन संघ को छोड़ने के बाद ब्रिटेन अंतराष्ट्रीय राजनीति का एक प्रमुख खिलाड़ी बनना चाहता है। रूसी हमले से निपटने के लिए यूक्रेन को एंटी टैंक मिसाइलें रूस के संभावित हमले से निपटने के लिए इंग्लैंड ने यूक्रेन को बड़ी संख्या में अत्याधुनिक टैंक विरोधी मिसाइलें और एंग्लो-स्वीडिश एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलें सौंपी हैं। माना जा रहा है कि रूस की ओर से यूक्रेन की सीमा पर सबसे पहले टैंकों से हमले की आशंका है। नाटो सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार रूस ने यूक्रेन सीमा पर अपने लाखों सैनिकों के साथ लगभग 8 हजार टैंक तैनात किए हुए हैं। रूस ने यूक्रेन सीमा पर 36 इस्कैन्डर मिसाइल लॉन्चर तैनात किए हुए हैं। इन मिसाइलों की रेंज लगभग 700 किमी है। |
0 टिप्पणियाँ
If you have any douts please let me know.