रवि विश्नोई का जीवन परिचय | Ravi Bishnoi Biography in Hindi
भारतीय क्रिकेटर रवि बिश्नोई का जीवन परिचय | Ravi Bishnoi Biography in Hindi : भारत के उभरते हुए लेग स्पिनर और आलराउंडर बल्लेबाज रवि को भारत वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही एकदिवसीय एवं टी -20 श्रंखला के लिए भारतीय टीम में चुना गया हैं. अंडर 19 विश्व कप 2019 और इसके बाद IPL के दो सफल सीजन ने रवि कोभारत के एक उभरते हुए आलराउंडर के रूप में पेश किया हैं. यहाँ हम रवि बिश्नोई के अब तक के क्रिकेट यात्रा के बारे में जानेगे.
रवि विश्नोई उम्र , रवि विश्नोई आईपीएल , रवि विश्नोई स्टेट,भारतीय क्रिकेटर रवि बिश्नोई का जीवन परिचय
कौन है रवि बिश्नोई और इतनी चर्चा में क्यों हैं?
वैसे तो हर वर्ष इंडियन क्रिकेट में कई नयें प्लेयर आते है कुछ अपनी विशेष छाप छोड़ जाते है तो कुछ गायब भी हो जाते हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी -20 टीम की घोषणा हुई है इसमें रवि विश्नोई का चयन लेग स्पिनर आलराउंडर के रूप में हुआ है |
राजस्थान के जोधपुर के एक छोटे से गाँव से संबंध रखने वाले रवि ने विश्नोई बहुत थोड़े समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं. अंडर 19 विश्वकप 2019 में ये सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, इसके बाद इन्हें आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के तरफ से खेला |
20 लाख रु की बेस प्राइस वाले इस हरफनमौला खिलाड़ी को पंजाब ने 2 करोड़ में खरीदा था, अब रवि आईपीएल 2022 में इंडियन प्रीमियर लीग की नई फ्रेंचाइजी सुपर जायंट्सलखनऊ की ओर से खेलते नजर आएगे.
रवि बिश्नोई की जीवनी | Ravi Bishnoi Biography, Age, Career, Cast, Wiki, Family, IPL in Hindi
पूरा नाम रवि बिश्नोई
पिता का नाम मांगीलाल बिश्नोई
माता का नाम शिवरी देवी
जन्म 5-09-2000
स्थान जोधपुर, राजस्थान
परिवार माता, पिता, एक बड़ा भाई, 2 बहने
शिक्षा ज्ञात नहीं
धर्म हिन्दू
जाति बिश्नोई
पेशा क्रिकेटर
खेल का प्रकार दाएं हाथ के लेग स्पिनर
घरेलू टीम राजस्थान
कोच प्रद्योत सिंह, शाहरुख़ खान
जन्म व शुरूआती जीवन
5 सितम्बर 2000 को जोधपुर के लूणी शहर के पास स्थित बिरामी गाँव में रवि बिश्नोई का जन्म हुआ था. इनके पिताजी मांगीलाल जी एक सरकारी शिक्षक है जबकि इनकी माँ का नाम शिवरी देवी हैं. इनके परिवार में एक बड़े भाई जिनका नाम अशोक एवं दो बहिनें अनीता व रिंकू हैं. रवि ने अपनी शुरूआती प्राथमिक शिक्षा महावीर पब्लिक स्कूल से ग्रहण की.
रवि की बचपन से ही पढ़ाई से अधिक रूचि खेल में थी, माता पिता ने भी अपने बेटे के साथ अपने सपने देखे तथा उनके पूरा करने का न केवल समय दिया बल्कि बुरे वक्त में भी भरपूर सहयोग दिया. यही वजह है कि आज राजस्थान में जहाँ खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है मगर खेल के लिए आवश्यक सुविधाओं की कमी के कारण कई होनहार युवा उस मुकाम तक नहीं पहुच पाते है जहाँ आज रवि बिश्नोई हैं.
शुरुआती करियर (Ravi Bishnoi Starting Career)
शुरू शुरू में रवि ने तेज गेंदबाज के रूप में अपने करियर की शुरुआत की, मगर बाद में कोच की सलाह पर लेग स्पीन गेंद डालने लगे. उन्हें अंडर-16 ट्रायल के लिए एक बार और अंडर -19 ट्रायल के लिए दो बार चयनकर्ताओं द्वारा ठुकरा दिया गया था, अब माता पिता को भी लगा बच्चे को खेल की बजाय पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए, मगर कोच के कहने पर उन्हें एक और अवसर दिया गया और इस बार अंडर 19 में राजस्थान टीम की ओर से चुने गये. मार्च 2018 में राजस्थान रॉयल्स के नेट बोलर्स के रूप में इन्हें शामिल किया गया.
U16 और U19 ट्रायल में खारिज होने से लेकर U19 विश्व कप में भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करने तक रवि का सफर बेहद प्रेरक हैं. रवि की तरह उनकी माँ को भी क्रिकेट देखने का शौक था. रवि के लिए सबसे बड़ी मुशीबत क्रिकेट के अभ्यास हेतु अकेडमी और पिच का अभाव पहली चुनौती थी.
अपने दो साथी शाहरुख और प्रद्यौत के साथ मिलकर रवि ने जोधपुर में ही अपनी क्रिकेट अकेडमी खोल दी. स्वयं मजदूरों की तरह कार्य करके कड़ी मेहनत के बाद पिच को तैयार किया.
जब रवि बिश्नोई रोयल्स के नेट स्पिनर चुने गये इसी समय इनके बाहरवीं की बोर्ड परीक्षाएं भी थी, आखिर उन्होंने बोर्ड परीक्षा छोडकर खेल पर ध्यान केन्द्रित किया. बिश्नोई ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में राजस्थान में पदार्पण किया, जहां उन्होंने 6 लिस्ट-ए खेलों में 8 विकेट लिए इसके बाद अंडर 19 में खेलने का मौका मिला बांग्लादेश के खिलाफ अकेले दम पर इन्होने भारत को जीत दिलाई.
रवि बिश्नोई का क्रिकेटिंग करियर | Ravi Bishnoi First Class, List-A cricket
दो बार रिजेक्ट किये जाने के बाद जब रवि बिश्नोई को मुश्ताक अली ट्रोफी में राजस्थान के लिए खेलने का मौका मिला तो इन्होने भरपूर अंदाज में खेल दिखाया. उन्होंने 27 सितंबर 2019 को राजस्थान के लिए 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की. अक्टूबर 2019 में, उन्हें 2019-20 देवधर ट्रॉफी के लिए भारत ए की टीम में नामित किया गया था.
दिसंबर 2019 में, उन्हें 2020 अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम में नामित किया गया था. 21 जनवरी 2020 को, जापान के खिलाफ भारत के मैच में, बिश्नोई ने बिना एक रन दिए चार विकेट लिए, आठ ओवर में पांच रन देकर चार विकेट लेकर, भारत ने इस मैच में दस विकेट से जीत हासिल की, रवि मैन ऑफ द मैच चुने गये. उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट भी लिए थे.
आईपीएल में प्रदर्शन
साल 2019 के अंडर 19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रवि ने सर्वाधिक 17 विकेट ली थी, अब आईपीएल नीलामी में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा और इसी टीम के साथ अगले दो सफल संस्करण इन्होने केएल राहुल की कप्तानी में खेले. आईपीएल में खेले अब तक के 23 मैच में इन्होने 24 विकेट ली हैं.
0 टिप्पणियाँ
If you have any douts please let me know.