देश में ओमिक्रॉन के अब तक 9,287 केस प्राप्त हुए हैं। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 16.41% दर्ज किया गया।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा है कि कोरोना की यह लहर पिछली लहरों से ज्यादा नुकसान पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि अगले तीन हफ्ते बहुत अहम हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि संक्रमण रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार और आंध्र प्रदेश में कोरोना मुआवजे के धीमी वितरण को लेकर इन राज्यों के मुख्य सचिवों को फटकार लगाई। कोर्ट ने अधिकारियों से पीड़ित परिवारों की तरफ से मुआवजे की मांग करने तक इंतजार करने की बजाय उन्हें मुआवजा पहुंचाने पर ध्यान देने को कहा।
केंद्र सरकार के एक्सपर्ट पैनल ने बुधवार को कोवीशील्ड और कोवैक्सिन को खुले बाजार में बेचने की सिफारिश की है।
5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र: 24 घंटे में 43 हजार नए केस मिले
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 43,697 नए केस सामने आए हैं, जो मंगलवार के मुकाबले 4,400 ज्यादा हैं। मंगलवार को राज्य में 39,207 मामले सामने आए थे, यानी एक दिन में 11% केस बढ़े हैं। वहीं बुधवार को 45,591 मरीज ठीक हुए और 49 लोगों की मृत्यु हुई। राज्य में अब कुल एक्टिव केस बढ़कर 2,64,708 हो गए हैं।
2. कर्नाटक: पिछले दिन के मुकाबले करीब 1 हजार कम हुए नए मामले
यहां बुधवार को 40,499 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 23,309 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को 41,457 लोग संक्रमित पाए गए थे। यानी केस में एक दिन में 52.66% की वृद्धि हुई है | पिछले दिन के मुकाबले नए मामलों में करीब 1 हजार की कमी हुई है। यहां कुल 33.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 30.23 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,486 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 2,67,650 और पॉजिटिविटी रेट 18.81% है। मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 22.30% था।
3. केरल: पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 37.13% हुआ
राज्य में बुधवार को 34,119 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 8193 मरीज ठीक हुए हैं और 49 लोगो की मौत हुई है। मंगलवार को यहां 28,481 केस सामने आए थे और 18 लोगो की मौत हुई थी।अब तक कुल 54.64 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 52.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51,160 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 1,68,383 है। बुधवार को पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 37.13% हो गया है। इससे पहले मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 35.27% था।
4. तमिलनाडु: संक्रमण की रफ्तार स्थिर
24 घंटे के दौरान यहां 26,981 मामले सामने आए हैं। वहीं, 17,456 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 35 लोगों की जान गई है। इससे पहले मंगलवार को यहां 23,888 मामले दर्ज किए गए थे। अब तक राज्य में कुल 30.14 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.06 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,073 मरीजों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 1,70,661 है और पॉजिटिविटी रेट 17.91% है।
5. गुजरात: एक्टिव केस 90 हजार के पार
राज्य में बुधवार को 20,966 नए मामले सामने आए, जबकि 9828 मरीज ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.77 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में मंगलवार को 17,119 नए मामले दर्ज किए गए थे और 10 लोगों की मौत हुई थी। यहां कुल एक्टिव केस 90,726 हैं। पॉजिटिविटी रेट 15.12% है, इससे पहले मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 13.11% दर्ज किया गया था।
10 अन्य प्रमुख राज्यों के हाल
1. दिल्ली: 5 दिनों की गिरावट के बाद डेली केस में बढ़ोतरी
दिल्ली में लगातार 5वें दिन डेली केस में गिरावट के बाद बढ़ोतरी देखी गई। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 13,785 नए संक्रमित मिले हैं और 35 मौतें दर्ज की गई। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 11,684 नए कोविड मामले सामने आए थे 38 मौतें दर्ज की गई थी। पॉजिटिविटी रेट 23.86% रही। राजधानी में एक्टिव केस घटकर 75,282 रह गए हैं। इससे पहले मंगलवार को 78,112 एक्टिव केस थे।
2. उत्तर प्रदेश: पिछले दिन के मुकाबले 20% बढ़े नए केस
यहां बीते 24 घंटे में 17,662 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 20,532 लोग ठीक हुए और 12 मौत दर्ज की गई। यहां मंगलवार को 14,701 लोग संक्रमित पाए गए थे। वहीं, 20,191 लोग ठीक हुए और 12 मौत दर्ज की गई थी। अब तक राज्य में 18.64 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,984 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 1,01,114 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.11% है।
3. पश्चिम बंगाल: एक दिन में 34 मौतें
पश्चिम बंगाल में बुधवार को 11,447 नए केस मिले हैं। इस दौरान 15,418 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 38
0 टिप्पणियाँ
If you have any douts please let me know.